परियोजना से मूल भू बिस्थापित प्रबंधक कार्यालय पर दिया धरना

बीना /सोनभद्र – बीना /सोनभद्र – एनसीएल बीना परियोजना के प्रबंधक कार्यालय के मुख्य द्वार पर गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे मूल भू विस्थापित ग्रामीणों ने धरना दिया। विस्थापित लोगों का आरोप है कि परियोजना के ओबी कंपनी राधा चेन्नई इंजीनियरिंग में अस्वासन के बावजूद उन्हें रोजगार नहीं मिला है। परियोजना के एसओपी पी.के. श्रीवास्तव ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि एसडीएम से मीटिंग और परमिसन के बाद ही उन्हें रखा जाएगा। इस पर विस्थापित सुभम दुबे ने बताया कि इससे पहले भी दो बार आश्वासन दिया गया था, लेकिन रोजगार नहीं दिया गया। संतोष दुबे ने कहा कि उन्हें परियोजना से विस्थापित किया गया है और सक्षम अधिकारी के नाते रोजगार देने के लिए किसी से परमिसन की आवश्यकता नहीं है। परियोजना के एसओपी, सुरक्षा अधिकारी और बीना चौकी प्रभारी के काफी समझाने-बुझाने के बाद आगामी दिनों में बैठक कर जल्द रोजगार के आश्वासन पर आंदोलन को दोपहर लगभग एक बजे समाप्त किया गया। इस आंदोलन में जमशीला, चांदुआर, जवाहर नगर और बांसी से मनोज, सुरेश, जगदेव, धीरज, विनायक, अरविन्द, अशोक, रोहित, अजयेन्द्र, दीपक, अवनीश, प्रेमनारायण सहित दर्जनों विस्थापित लोग मौजूद थे।