जिला और प्रदेश का किया नाम रोशन

रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी
भारत देश के राजधानी
जिला डिंडोरी के बजाग ब्लॉक के ग्राम पंचायत अंगई के हाथकरघा व्यवसाय के अंतर्गत सतीश बघेल मध्यप्रदेश से नेशनल हैंडलूम दिसवश के अवसर पर दिल्ली के जनपद मार्ग हैंडलूम एक्सपो वस्त्र भवन में बैगा साड़ी का प्रदर्शनी लगाया गया वही मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल क्षेत्र से भारत के राजधानी में आपने हथकरघा व्यवसाय का प्रचार के लिए चुने गए वही 3/8/2025से 10/8/2025/तक मेला आयोजन होना है

जिस में आज भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय के मंत्री श्री गिरी राज शर्मा जी उनके स्टॉल में आए और बैगा साड़ी के विषय में चर्चा किए और सतीश बघेल के द्वारा अपने हाथों से बने वस्त्र सॉल देकर भेट किया वही अपने पारंपरिक बुनकर व्यवसाय से गांव और जिला का नाम रोशन करने वाले सतीश बघेल मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल क्षेत्र जिला डिंडोरी के बजाग ब्लॉक के अंगई के रहने वाले हैं जो देश की राजधानी में आपने हाथों से बने वस्त्र का प्रदर्शन कर जिला का नाम रोशन करने वाले एकलौता है