लीला साहू की पुकार सुनी गई, कांग्रेस विधायक अजय सिंह राहुल ने गड्डी खुर्द गांव में सड़क निर्माण कार्य पूरा कर किया निरीक्षण,

सीधी, मध्यप्रदेश – चुरहट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गड्डी खुर्द की रहने वाली लीला साहू लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रही थीं। ग्रामीणों की इस समस्या को कई बार उठाया गया, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी। परंतु कोई तो था जिसने लीला साहू की आवाज को गंभीरता से सुना।
कांग्रेस विधायक अजय सिंह ‘राहुल भैया’ ने ग्रामीणों की परेशानी को समझते हुए सड़क निर्माण का कार्य स्वयं अपनी निगरानी में पूरा करवाया। आज वे ग्राम गड्डी पहुंचे और निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया। ग्रामीणों ने सड़क बन जाने पर राहत की सांस ली और विधायक का आभार व्यक्त किया।
यह पहल स्थानीय जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक मानी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अब आने-जाने में सुविधा होगी और विकास की राह खुलेगी।