भारी बारिश से सीधी जिले में ग्रामीणों का मुख्य मार्ग से संपर्क टूटा, पुलों की जर्जर हालत बनी बड़ी समस्या

0 575

सीधी। जिले में बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदियों और नालों में आई उफान के कारण कई गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क पूरी तरह से कट गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खड्डी से सीधी जाने वाले मुख्य मार्ग से जुड़ी अधिकांश ग्रामीण सड़कें जलमग्न हो चुकी हैं। इन सड़कों पर बने पुराने और कम ऊंचाई वाले पुलों से पानी बहने लगा है, जिससे आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है।

बम्हनी निवासी विमलेश द्विवेदी ने बताया कि गांव की नदी पर बना पुल बेहद जर्जर स्थिति में है और भारी बारिश के दौरान पुल के ऊपर से पानी बहने लगता है। इससे कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है। ग्रामीणों को आवश्यक कामों के लिए भी मुख्य मार्ग तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द इन पुलों की मरम्मत कराई जाए और सड़क संपर्क बहाल किया जाए, ताकि लोगों की परेशानियों को कम किया जा सके।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment