एसडीएम नैनपुर ने किया आंगनवाड़ी केंद्र एवं प्राथमिक शाला का औचक निरीक्षण

0 397

(रिपोर्ट–भगवती प्रसाद दुबे, जिला ब्यूरो मंडला)

एसडीएम नैनपुर आशुतोष ठाकुर ने शुक्रवार को नैनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत निवाड़ी के आंगनवाड़ी केंद्र मोरारी टोला एवं प्राथमिक शाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दस्तक अभियान के अंतर्गत चल रही गतिविधियांे, टीकाकरण सत्र, बच्चों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड और पोषण संबंधी जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। एसडीएम नैनपुर श्री ठाकुर ने कहा कि अभियान के दौरान निर्धारित लक्ष्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त करें।

प्राथमिक शाला निरीक्षण के दौरान एसडीएम नैनपुर श्री ठाकुर ने छात्रों से पढ़ाई, उपस्थिति पत्रक, शिक्षकों की उपस्थिति, मध्यान भोजन से संबंधित में भी जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों से पाठ्यक्रम के संबंध में चर्चा की। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार नैनपुर, स्वास्थ्य विभाग से बीएमओ नैनपुर उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment