Breaking News

संभागीय मुख्यमंत्री बाल खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव में भागीदारी के अनुभवों को बच्चों ने किया साझा

0 247

बाल कल्याण समिति ने किया बालगृह का निरीक्षण

बालगृह प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

 

(रिपोर्ट–भगवती प्रसाद दुबे, जिला ब्यूरो–मंडला)

किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम अंर्तगत मंडला में आदर्श बालगृह (बालक) संचालित है। बाल कल्याण समिति मंडला के अध्यक्ष और सदस्यों ने बालगृह का पाक्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान बाल गृह के प्रबंधन समिति की मासिक बैठक बालगृह परिसर में आयोजित की गई। बैठक में प्रबंधन समिति के पदाधिकारीगण और आमंत्रित सदस्य उपस्थित रहे।

बाल कल्याण समिति जिला मंडला के अध्यक्ष गजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक बाल देखभाल संस्था में संस्था के प्रबंधन के लिए तथा वहां निवासरत प्रत्येक बालक की प्रगति के मॉनिटरिंग करने के लिए किशोर न्याय अधिनियम के नियम 39 के अधीन बाल देखरेख संस्था प्रबंधन समिति गठित की गई है। बालगृह के व्यवस्थित संचालन के लिए निर्धारित विषयों पर समीक्षा करने के लिए प्रत्येक माह में कम से कम एक बार समिति की बैठक आयोजित की जाती है।

बैठक में बालगृह के अधीक्षक अकील अहमद खान ने देखभाल, आवास, कार्यकलाप के क्षेत्र, अपेक्षित अंतःक्षेप, चिकित्सा सुविधा और उपचार, भोजन पानी, स्वच्छता और साफ-सफाई की स्थितियां और मानसिक स्वास्थ्य अंतःक्षेप पर जानकारी प्रस्तुत की। बालगृह की काउंसलर कु. कीर्ति कांड्रा ने व्यक्तिगत देखभाल योजना की तिमाही जानकारी दी।

निरीक्षण के दौरान बालगृह के बच्चों ने जबलपुर में आयोजित संभागीय मुख्यमंत्री बाल खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव में भागीदारी और अपने प्रदर्शन के अनुभवों को साझा किया। बच्चों ने मिले मेडल और प्रमाणपत्र की जानकारी दी। विदित हो कि जबलपुर और शहडोल संभाग में संचालित बाल देखभाल संस्थाओं में निवासरत बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल प्रतियोगिता विगत दिनों जबलपुर में आयोजित की गई थी। बैठक में बाल कल्याण समिति मंडला के अध्यक्ष श्री गुप्ता के साथ सदस्य श्रीमती तृप्ति शुक्ला, रंजीत कछवाहा और संतोष कुमार यादव, महिला एवं बाल विकास के संरक्षण अधिकारी रीतेश बघेल उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment