केंद्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी में छात्र- अलंकरण समारोह का हुआ आयोजन,

0 546

रिपोर्ट – नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा,

अनूपपुर, जमुना- केंद्रीय विद्यालय एस.ई.सी.एल. जमुना कॉलरी में विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी विद्यार्थी परिषद का गठन हुआ । जिसके उपलक्ष्य में चुने हुए छात्र पदाधिकारियों को अलंकृत करने हेतु इस समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में सभी चयनित विद्यार्थियों को उनके पद के अनुसार बैज लगाकर उन्हें विद्यालय के प्रति कर्तव्यनिष्ठा और जिम्मेदारी हेतु शपथ दिलायी गयी । मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य मनोज कुमार ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया और अंत मे अपने आशीर्वचन से विद्यार्थियों को विद्यालय के प्रगति, सुंदरता एवं देश तथा समाज निर्माण में अहम भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया ।

 कार्यक्रम का संयोजन एवं सफल संचालन सी. एल.ए. विभाग द्वारा किया गया । कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के सदन प्रभारी/सदस्य तथा सभी शिक्षक,एवं कर्मचारियों और छात्रों का सक्रिय योगदान रहा ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment