स्कार्पियो चोरी का पर्दाफाश: 17 लाख की गाड़ी बरामद, तीन बालक हिरासत में, चार आरोपी फरार

0 928

 

दिनांक: 29 जुलाई 2025 | 📍 थाना बहरी, जिला सीधी (म.प्र.)

 

थाना बहरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाहन चोरी के गंभीर मामले का खुलासा किया है। करीब ₹17 लाख मूल्य की चोरी गई स्कॉर्पियो वाहन को बरामद करते हुए तीन विधि विरुद्ध बालकों को हिरासत में लिया गया है। वहीं चार अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश तेज़ी से जारी है।

 

घटना का विवरण:

 

दिनांक 27 जुलाई 2025 को फरियादी रोहित कुमार शाह, निवासी रजमिलान (थाना माड़ा, जिला सिंगरौली) ने थाना बहरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी ने बताया कि वह अपनी स्कॉर्पियो (क्रमांक GJ-12-FF-1624, रंग काला) से सिंगरौली से रीवा जा रहा था। इसी दौरान पड़रिया जंगल (एनएच-39 रोड) पर वाहन खड़ा कर वह कुछ देर के लिए फ्रेश होने गया। लौटने पर उसने देखा कि छह अज्ञात व्यक्ति उसकी स्कॉर्पियो लेकर मौके से फरार हो चुके हैं।

 

त्वरित कार्रवाई और बरामदगी:

 

घटना की रिपोर्ट पर थाना बहरी में अपराध धारा 303(2) BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव, एवं डीएसपी मुख्यालय श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में तत्काल दो टीमों का गठन किया गया।

 

गठित टीमों ने तकनीकी विश्लेषण व लगातार प्रयासों से 28 जुलाई 2025 को दोपहर 1:30 बजे चोरी गई स्कॉर्पियो को बरामद कर लिया। साथ ही तीन विधि विरुद्ध बालकों को हिरासत में लिया गया है। शेष चार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

इन अधिकारियों का रहा सराहनीय योगदान:

 

निरीक्षक राजेश पांडे (थाना प्रभारी, बहरी)

 

सउनि जे.एन. श्रीवास्तव

 

प्रआर आनंद शर्मा

 

आरक्षक राजकमल सिंह, चैतन्य मिश्रा, नंदलाल यादव, संदीप गुर्जर, रजनीश द्विवेदी

 

साइबर सेल से आरक्षक प्रदीप मिश्रा

 

 

थाना बहरी पुलिस की यह कार्रवाई वाहन चोर गिरोह के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment