सीधी पूर्व विधायक केदारनाथ शुक्ला के धार्मिक आयोजन में उमड़ा जनसैलाब, देवघटा शिव मंदिर में हुआ भव्य जलाभिषेक,

सीधी।पूर्व विधायक केदारनाथ शुक्ला एवं उनके पुत्र गुरुदत्त शरण शुक्ला मालिक के धार्मिक आयोजन में जिलेभर से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धा और आस्था से सराबोर जनसमूह ने सोनभद्र नदी में डुबकी लगाकर देवघटा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भव्य जलाभिषेक किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे सीधी के कमल कुटी कोटहा से हुई, जहां श्रद्धालु डीजे की भक्ति धुनों और “हर-हर महादेव” के जयकारों के साथ हजारों लोगों के साथ देवघटा शिव मंदिर के लिए रवाना हुए।जहां शिव भक्तों में काफी उमंग देखने को मिल रहा था,
देवघटा पहुंचने के बाद हजारों श्रद्धालुओं ने सोन नदी में स्नान कर पूर्व विधायक श्री केदारनाथ शुक्ला के साथ शिवलिंग पर जल अर्पित किया। इस आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के साथ भक्ति और भव्यता का संगम देखने को मिला।
वही पूर्व विधायक केदार नाथ शुक्ला के द्वारा नाग पंचमी की शुभकामना संदेश देते हुए कहा गया कि शिवभक्तों के लिए सावन के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाने वाला यह पर्व बेहद खास होता है। इस दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक करने और नाग देवता के पूजा अर्चना करने से मनचाहा आशीर्वाद मिलता है,
शास्त्रों में नाग को भगवान शिव का गहना माना जाता है। इसलिए नाग पंचमी के शुभ अवसर पर देशभर के शिव मंदिरों में महादेव की आराधना का भव्य आयोजन किया जाता है। इसके अलावा महिलाएं घर के मुख्य द्वार पर सांप की आकृति बनाकर उनकी पूजा भी करती हैं, जिससे घर से सभी दोष दूर और खुशहाली वास करती हैं। नाग देवता को समर्पित यह पर्व 29 जुलाई 2025 यानी आज मनाया जा रहा है। इस तिथि पर शिव योग, रवि योग का संयोग होने पर इसकी महत्ता और भी कई गुना बढ़ गई है। साथ ही आज के कार्यक्रम के सफलता का श्रेय अपने साथ उपस्थित सभी श्रद्धालुओं और आयोजक समितियों को दिए हैं