Breaking News

जेपी चंद्रवंशी को अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर लोगों ने दी बधाई 

0 977

जहानाबाद i जयप्रकाश नारायण चंद्रवंशी को अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर जहानाबाद के समाजिक कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, यहां बता दें कि कोलकाता हावड़ा के श्री राम सभागार में शनिवार को दो दिवसीय अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय समिति की बैठक आयोजित की गई, जहां इस बैठक में जेपी चंद्रवंशी को राष्ट्रीय सचिव बनाए गए हैं, इस दौरान महा सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक आजाद, राष्ट्रीय महामंत्री शीतल सिंह चंद्रवंशी, वहीं राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक मनोज कुमार चंद्रवंशी, संरक्षक विन्देश्वर प्रसाद,शिवपुजन प्रसाद, के साथ देश के सभी राज्यों के अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मौके पर मौजूद थे, इस अवसर पर नवमनोनित राष्ट्रीय महासभा के राष्ट्रीय सचिव जयप्रकाश नारायण चंद्रवंशी ने बताया कि यह बैठक समाज में खड़े अंतिम पैदान में लोगों को उनके समाजिक आर्थिक और राजनीतिक दृष्टिकोण से उपर लाना है, जहां पुरे देश में हमारे समाज की वर्तमान स्थिति समाजिक राजनीति , आर्थिक व शिक्षा के दृष्टिकोण से अभी काफी पिछे है, उन्होंने कहा कि समाजिक व्यवस्था में जवतक हमारे जाति समुदाय के लोगों को सता में भागीदारी नहीं मिलेगी तब तक विकास की बात करना मुनासिब नहीं होगा, उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों को सता में भागीदारी सुनिश्चित कराने की बात कही, वहीं बता दें कि जेपी चंद्रवंशी जदयू जहानाबाद के पूर्व जिला अध्यक्ष रह चुके हैं और वे वर्तमान समय में बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के राजनैतिक सलाहकार समिति के सदस्य हैं और इन तमाम समाजिक गतिविधियों में उनकी भूमिका सक्रिय रहीं हैं, और आज उन्हें चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सचिव बनाए गए हैं,इस दौरान जहानाबाद के समाजिक व राजनैतिक कार्यकर्ताओं जैसे, जदयू नेता मुरारी यादव, विरेन्द्र कुशवाहा,मो, शमशाद शाई,रामभवन कुशवाहा, महेंद्र सिंह, शुशील कुमार सिन्हा राजद नेता अनुज प्रसाद निराला समेत कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है 

“नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार”

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment