पंजाब नेशनल बैंक का एमएसएमई आउटरिच कार्यक्रम सम्पन्न

0 308

 

 

 

अयोध्या। पंजाब नेशनल बैंक के तत्वावधान में शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल सभागार में एमएसएमई क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एमएसएमई आउटरिच कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाब नेशनल बैंक के महाप्रबंधक अमरेन्द्र कुमार रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को सफल बनाने के लिए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) क्षेत्र को सशक्त बनाना अत्यंत आवश्यक है। इसी दिशा में पीएनबी द्वारा देशभर में एक साथ 150 स्थानों पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा कि बैंक का उद्देश्य ग्राहकों को न्यूनतम ब्याज दर पर सरल प्रक्रिया द्वारा, बिना दस्तावेजी झंझट के त्वरित ऋण सुविधा प्रदान करना है। कार्यक्रम में विशेष रूप से 1 करोड़ तक के ऋण के डिजिटली नवीनीकरण तथा 25 लाख तक के ऋण को पूर्णतः डिजिटल प्रक्रिया से स्वीकृत किए जाने की जानकारी दी गई। अयोध्या मंडल के चयनित एमएसएमई उद्यमियों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम में मंडल प्रमुख अवधेश कुमार तिवारी, पीएलपी प्रमुख राजेश कुमार सहित अयोध्या मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी सात जिलों के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे।

 

 

 

राकेश सिंह

 

रिपोर्टर सुभाष कुमार विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ प्राईड इंडिया न्यूज़ बहराइच

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment