राज्य मंत्री श्री जायसवाल ने वीर शहीद श्री उददे को दी श्रद्धांजलि एवं परिवारजनों का किया सम्मान :–
(रिपोर्ट – भगवती प्रसाद दुबे, मंडला ब्यूरो)
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कुटीर एवं ग्रामोद्योग श्री दिलीप जायसवाल ने कारगिल विजय दिवस पर जिले के ग्राम चरगाँव निवासी भारतीय सेना के जवान स्व.श्री गिरजेश सिंह उद्दे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
मंत्री श्री ने उनके परिजन से भेंट कर उन्हें शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया।
विदित है कि वर्ष 2022 में त्रिपुरा बांग्लादेश बॉर्डर पर देशसेवा के दौरान श्री उददे वीरगति को प्राप्त हुए थे।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा,एस पी श्री रजत सकलेचा,जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी,श्री प्रफुल्ल मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और जनसमूह उपस्थित था।