Breaking News

नशा मुक्त समाज की ओर—पुलिस के जन-जागरण अभियान ने बढ़ाया उम्मीदों का उजाला”

0 469

रिपोर्टर,सोहन श्याम बजाग

 

 

डिंडोरी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नशा मुक्ति को लेकर पुलिस विभाग द्वारा एक सशक्त एवं प्रेरणादायक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य युवाओं, छात्रों, ग्रामीणों एवं आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और एक नशा मुक्त समाज की दिशा में सामूहिक पहल को प्रोत्साहित करना रहा।

 

प्रमुख गतिविधियाँ:

 

थाना शाहपुरा अंतर्गत बस स्टैंड पर बस और टैक्सी चालकों तथा यात्रियों को नशे से दूर रहने हेतु पंपलेट वितरित किए गए। साथ ही छात्रों को भी जागरूक किया गया।

 

थाना समनापुर के शासकीय मॉडल उच्च माध्यमिक विद्यालय कोकोमटा में छात्र-छात्राओं को “नशा से दूरी है जरूरी” विषय पर जागरूक किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ एवं पुलिस बल उपस्थित रहे।

 

चौकी विक्रमपुर अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चोबीसा में नशा मुक्ति जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों को नशा से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।

 

चौकी अमरपुर में ग्राम अलोनी के माध्यमिक विद्यालय में नशा के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को जागरूक किया गया।

 

थाना मेहंदवानी में ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों की उपस्थिति में थाना परिसर में चर्चा आयोजित की गई, जिसमें नशा से दूरी के महत्व और उसके दुष्प्रभावों को लेकर संवाद हुआ।

 

थाना गाडासरई में पेट्रोल पंप के पास राहगीरों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने हेतु अभियान चलाया गया।

 

थाना बजाग में स्कूली छात्रों को नशे के दुष्परिणामों पर विस्तृत जानकारी दी गई और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।

 

इस अभियान के माध्यम से पुलिस विभाग ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि नशा एक सामाजिक बुराई है, जिससे लड़ने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। जन-जागरूकता ही इस दिशा में पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment