मन की बात और एक पेड़ मां के नाम हर बूथ पर होगे आयोजित — देव कुमार, भाजपा की विभिन्न मंडलों में कामकाजी बैठक संपन्न

0 202

सीधी। भारतीय जनता जनता पार्टी की महत्वपूर्ण संगठनात्‍क बैठक जिले के विभिन्न मंडलों में संपन्न हुई। सीधी नगर मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात हर पोलिंग बूथ पर सामूहिक रूप से अनिवार्य रूप से सुने साथ ही प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत एक पौधा अवश्य रूप से रोपित करें।  

भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि प्रत्येक कार्यक्रम पूर्ण मनोयोग से संपादित करे। प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व की मंशानुसार प्रत्येक कार्यक्रम की फोटोग्राफी करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनिवार्य रूप से शेयर करें। 

मंडल अध्यक्ष पंकज पाण्डेय ने आए हुए अतिथीयो का स्वागत भाषण किया और सभी बूथो पर मन की बात और एक पेड़ मां के नाम की योजना का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की बात कही। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि जिले के सभी मंडलों में मंडल कार्य समिति की बैठक संपन्न हुई, जिसमें बैठकों की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष और प्रभारी बतौर अतीत उपस्थित रहे। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री दिनेश गुप्ता और आभार प्रदर्शन कंचन केसरी ने किया। 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष अनिल पाण्डेय, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निशांत मिश्रा, मुनिराज विश्वकर्मा, विभा शर्मा, संगीता सिंह, जितेंद्र गुप्ता, बृजेश सिंह चौहान, राजीव कुमार शर्मा, मन्नालाल चौधरी, के के तिवारी, शीतल गुप्ता, यज्ञ प्रकाश तिवारी, रमेश सिंह, राकेश चतुर्वेदी, शांति वर्मा, पार्षद सुधा देवी कोल, अभिनव पाण्डेय, चंदन मिश्रा, हरिनाथ सिंह ,रन्नू साकेत विक्रमादित्य मिश्रा, विकास मौर्य सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment