युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चुनाव समाप्त,जन सहयोग के लिए प्रदेश की जनता का आभार-देवेंद्र सिंह

सीधी – (राकेश शर्मा) युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद का चुनाव जैसे ही संपन्न हुआ, सीधी जिले के युवा कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह दादू ने अपने समर्थकों, सहयोगियों, शुभचिंतकों और समस्त कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव युवाओं की शक्ति और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सहभागिता का प्रतीक है।
उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा, “मैं समस्त कांग्रेसजनों, मेरे शुभचिंतकों, मित्रों और उन सभी लोगों का दिल से धन्यवाद करता हूं जिन्होंने इस पूरे चुनावी प्रक्रिया में किसी भी रूप में मेरा समर्थन किया। हम सभी का उद्देश्य एक ही है — युवा कांग्रेस को मजबूत बनाना और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना।”
उन्होंने यह भी कहा कि चाहे परिणाम जो भी हो, वह पार्टी और संगठन के लिए निष्ठा से कार्य करते रहेंगे और युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाते रहेंगे। दादू ने युवाओं से अपील की कि वे राजनीति को सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम मानते हुए सक्रिय भूमिका निभाएं। मैंने सदैव सामाजिक मुद्दों को उठाया है। समाज के बीच में रहकर कार्य किया और सामाजिक कार्यों में कई वर्षों से संघर्षरत हूं। जनता की लड़ाई लड़ना ही मेरा परम कर्तव्य है और पार्टी के प्रति निष्ठावान और समर्पण के साथ निरंतर कार्य करना एवं क्षेत्र के विकास में अपना अतुल्य योगदान देना ही महत्वपूर्ण लक्ष्य है। इस चुनाव में मैंने प्रदेश स्तर पर अपनी दावेदारी पेश की है और संघर्ष किया है इस संघर्ष में जिन्होंने मेरा साथ दिया, मुझे आशीर्वाद प्रदान किया और मुझे प्रेरित किया कि मैं आगे बढ़कर जनता की सेवा कर सकूं उन सभी को पून: धन्यवाद… मैं परिणाम की चिंता नहीं करता लेकिन संघर्ष करते हुए लक्ष्य को प्राप्त करना मैं अपने जीवन में सीखा है और उसी के लिए मैं हमेशा प्रयासरत रहूंगा।