विदाई सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन-डॉ अरविंद चौधरी
___________________________________________________आज दिनांक 22 जुलाई 2025 को जहानाबाद के हुलासगंज प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर में पदस्थापित शिक्षक आदरणीय विनोद कुमार जी का पूरे विद्यालय परिवार के द्वारा सम्मानपूर्वक विदाई किया गया,विदित हो कि शिक्षक विनोद जी का बीपीएससी द्वारा प्रधान शिक्षक के पद पर चयन के उपरांत इन्हें नवस्थापित विद्यालय में योगदान करने के उपरांत इन्हें समस्त विद्यालय परिवार ने सम्मानपूर्वक इनकी विदाई किया। उक्त मौके पर उपस्थित लोगों ने इनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा- परिचर्चा करते हुए – एससी /एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी(प्रधानाध्यापक) ने कहा कि शिक्षक का सम्मान करना सर्वोच्च कर्तव्य होता है, शिक्षक का दर्जा ईश्वर से भी ऊपर का होता है, देश के भविष्य /देश के दर्पण जो बच्चे होते हैं उनको संवारने और बनाने का काम शिक्षक ही करते हैं ,इसलिए इन्हें राष्ट्र निर्माता का भी दर्जा दिया गया है, वहीं राजद के प्रधान महासचिव परमहंस राय जी ने शिक्षक का गुणगान गाते हुए कहा कि सात समद की मसी करो लेखन सब बनराई, धरती सब कागज करो गुरु गुण न लिखा जाई। मौके पर राजद महासचिव विनोद कुमार ने कहा कि लगन और कुशलता के साथ कार्य किया आज इनका सम्मान मिल रहा है बहुत ही सराहनीय कदम है ।वही एससी/ एसटी कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष एवं प्रधानाध्यापक गजेंद्र प्रसाद एवं आनंद भारती जी ने शिक्षा पर संगीत गाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए ।कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में डॉ अरविंद चौधरी, परमहंस राय ,विनोद यादव, गजेंद्र प्रसाद, आनंद भारती,ओमप्रकाश आर्य, आनंद भारती, नंद कुमार दास, आनंदी कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सत्येंद्र दास, रामप्रवेश कुमार समेत दर्जनों अतिथियों के साथ-साथ समस्त विद्यालय परिवार एवं ग्रामीण ।