दुकानदारों को पॉलीथिन का उपयोग करना पड़ा भारी, कटा चालान

0 172

 

(रिपोर्ट – भगवती प्रसाद दुबे, मंडला ब्यूरो)

शहर में गंदगी करने एवं सिंगल यूज पॉलिथिन का उपयोग करने पर 2400 रूपये के चालान काटे गये l

नगर पालिका परिषद मंडला के द्वारा नगर के सार्वजनिक स्थान पर गंदगी करने एवं सिंगल यूज प्लास्टिक पॉलिथिन का उपयोग करने पर 2400 रूपये के चालान काटे गये हैं। उक्त अभियान श्री एस.सी. चौधरी प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक, श्री सुनील लाहोरिया, श्री रवि कुमार टकोरिया, श्री घनश्याम घेसरे, श्री पुष्पेन्द्र पाण्डेय वार्ड सुपरवाईजर के द्वारा चलाया गया है। नगर पालिका परिषद मण्डला के द्वारा आम लोगों से अपील की गई है कि नगर के सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न करें। बाजार जाते समय कपड़े के थैले का उपयोग करें एवं अपने पशु को नगर के सार्वजनिक स्थानों पर न छोड़ें माँ नर्मदा के तट को साफ-सुथरा रखने में अपना सहयोग प्रदान करें। पूजा-पाठ से निकली निर्माल्य सामग्री माँ नर्मदा के जल में विसर्जित न करें। घरों से निकलने वाले गीले एवं सूखे कचरे को नगर पालिका के कचरे वाहन में प्रदाय करें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment