सीधी में चला ‘अवैध शराब विरोधी एक दिवसीय अभियान’ – 1046 लीटर शराब जब्त। सीधी पुलिस की कार्रवाई में 2.5 लाख से अधिक की अवैध शराब जप्त।

पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन रीवा श्री गौरव राजपूत के निर्देश पर अवैध शराब के विरुद्ध चलाए गए एक दिवसीय विशेष अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के कुशल नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव सहित सभी अनुभागों के पुलिस अनुविभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन तथा थाना/चौकी प्रभारियों की सतर्कता से सीधी जिले में सघन कार्रवाई की गई।
इस अभियान में अवैध रूप से शराब की बिक्री व भंडारण करने वालों के विरुद्ध व्यापक स्तर पर छापेमारी कर आबकारी अधिनियम के तहत विभिन्न प्रकरण दर्ज किए गए।
🛑 एक ही दिन में कुल 1046 लीटर अवैध शराब जप्त करते हुए लगभग ₹2,52,639 की सामग्री जब्त की गई।
नीचे विभिन्न थानों द्वारा की गई कार्रवाई का विवरण प्रस्तुत है:
🔸 थाना सेमरिया – ₹34,460 मूल्य की 136 लीटर शराब
🔸 थाना अमिलिया – ₹42,595 मूल्य की 134 लीटर शराब
🔸 थाना रामपुर नैकिन – ₹46,439 मूल्य की 135 लीटर शराब
🔸 थाना बहरी – ₹30,850 मूल्य की 111 लीटर शराब
🔸 थाना चुरहट – ₹21,285 मूल्य की 69 लीटर शराब
🔸 थाना जमोड़ी – ₹19,220 मूल्य की 258 लीटर शराब
🔸 थाना मड़वास – ₹19,990 मूल्य की 85 लीटर शराब
🔸 थाना कमर्जी – ₹14,970 मूल्य की 42 लीटर शराब
🔸 थाना कोतवाली – ₹9,590 मूल्य की 14 लीटर शराब
🔸 थाना मझौली – ₹4,750 मूल्य की 21 लीटर शराब
🔸 थाना कुसमी – ₹5,890 मूल्य की 23 लीटर शराब
🔸 थाना भुइमाड़ – ₹2,600 मूल्य की 18 लीटर शराबल
👉🏻 इस सफल अभियान ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अवैध गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस प्रशासन सख्त एवं पूरी तरह से सतर्क है। आने वाले समय में ऐसे अभियान और भी प्रभावी ढंग से जारी रहेंगे।