चुरहट में दिया गया बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर को प्रशिक्षण,

0 346

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र 76 चुरहट में 14 से 16 जुलाई 2025 तक बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर का 03 दिवसीय प्रशिक्षण शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चुरहट में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री शैलेश द्विवेदी एवं तहसीलदार एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन पर आयोजित हुआ। प्रशिक्षण में विधानसभा स्तरीय नियुक्त मास्टर ट्रेनर्स द्वारा सभी बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर को मतदाता सूची संबधित कार्यों, बीएजी, एसआईआर, डोर टू डोर सर्वे एवं सभी निर्वाचन आयोग के संवैधानिक प्रावधान, बीएलओ प्रोटोकॉल से संबंधित पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया। इस प्रशिक्षण में नोडल अधिकारी श्री आरपी सोनी नायब तहसीलदार चुरहट, मुख्य नगर पालिका अधिकारी चुरहट, सहायक प्रोग्रामर एवं समस्त तकनीकी कर्मचारी एवं निर्वाचन स्टाफ उपस्थित हुए। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतदाता सूची की सभी बारीकियों से बीएलओ को अवगत कराया। यह प्रशिक्षण सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment