नशे से दूरी है ज़रूरी” अभियान की गूंज स्कूल-कॉलेजों में, विद्यार्थियों ने ली शपथ – “नशा नहीं करूंगा, न करने दूंगा”

0 1,757

 

सिंगरौली, 16 जुलाई 2025।

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार संपूर्ण मध्यप्रदेश में चल रहे “नशे से दूरी है ज़रूरी” विशेष जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत सिंगरौली जिले में आज विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों एवं शिक्षण संस्थानों में नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया।

🔹 विंध्यनगर थाना व चौकी जयंत द्वारा डीएवी स्कूल दुद्धीचुआ में प्रभावी कार्यक्रम

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के जेमेफसी मनोरम तिवारी, विद्यालय प्राचार्य अमिताभ श्रीवास्तव, टीआई विंध्यनगर, चौकी प्रभारी जयंत सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए टी-शर्ट, कैप और बैच वितरित किए गए। रील्स व शॉर्ट फिल्म के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला गया।

रंजन ने कहा – “युवाओं की जागरूकता ही समाज की सच्ची सुरक्षा है।”

कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामूहिक रूप से नशा मुक्त भारत की शपथ ली।

 

जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी जागरूकता की लहर

🔸 थाना माड़ा – संजय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शॉर्ट फिल्म “नशा” के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक व मानसिक दुष्प्रभाव बताए गए।

🔸 थाना देवसर – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जियावन में SDM, SDOP, थाना प्रभारी व प्राचार्य की मौजूदगी में 100 से अधिक छात्राओं को जागरूक किया गया।

🔸 थाना मोरवा – केंद्रीय विद्यालय में संवाद कार्यक्रम के जरिए विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति पर अपने विचार साझा किए और शपथ ली।

🔸 थाना गढ़वा – शासकीय हाईस्कूल मौहरिया में बालकों को सरल भाषा में नशे के दुष्परिणाम समझाए गए।

🔸 थाना सरई – सरई महाविद्यालय में “नशे से आज़ादी” विषय पर प्रेरक सत्र आयोजित हुआ, जिसमें युवाओं ने जागरूकता का संकल्प लिया।

थाना बैढ़न – डिग्री कॉलेज बैढ़न में 100 से अधिक छात्र-छात्राओं व शिक्षकों की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ। उपनिरीक्षक रूपा अग्निहोत्री, सउनि अनुज सिंह और आरक्षक अभिमन्यु उपाध्याय ने भाग लिया।

छात्रों को बताया गया – “नशा कैसे करता है जीवन को बर्बाद”

मस्तिष्क पर असर – सोचने-समझने की क्षमता कमजोर

दिल और लीवर पर दुष्प्रभाव – हार्ट अटैक और सिरोसिस का खतरा

फेफड़ों की बीमारी – सांस की समस्या, कैंसर की आशंका

यौन क्षमता में गिरावट – कमजोरी और नपुंसकता

त्वचा व चेहरे पर असर – समय से पहले झुर्रियाँ

पारिवारिक और सामाजिक नुकसान – अपराध, टूटते रिश्ते

विद्यार्थियों ने ली प्रेरणास्पद शपथ:

“मैं शपथ लेता हूँ कि मैं नशा नहीं करूंगा और न किसी को करने दूंगा। मैं अपने परिवार, समाज और देश को नशा मुक्त बनाने में योगदान दूंगा। सभी प्रकार के मादक पदार्थों से दूर रहकर एक स्वस्थ, जागरूक नागरिक बनूंगा और इस संदेश को औरों तक पहुँचाऊंगा। जय हिंद!”

 

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment