प्रधानों के आंदोलन से प्रबंधन नतमस्तक ग्रामीणों क़ो रोजगार हेतु खोला द्वार

0 403


बीना /सोनभद्र : बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत एनसीएल बीना परियोजना के महाप्रबंधक कार्यालय का ग्राम प्रधानों ने घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। प्रबंधन, प्रशासन एवं प्रधानों मे मीटिंग कर प्रधानों केबिभिन्न मांगे मानी गयी।
बता दें कि बुधवार क़ो सुबह लगभग 10:30 बजे एनसीएल बीना प्रबंधक कार्यालय पर निविदा प्राप्त चेन्नई राधा कंपनी मे ग्रामीणों के रोजगार क़ो लेकर ग्राम प्रधान बांसी से आरती, चांदुआर से योगेंद्र कुमार, घरसड़ी से ओमनारायण प्रतिनिधि एवं मिसिर के रामकुमार प्रतिनिधि ने अपने सैकड़ो ग्रामीणों के साथ घेराव कर दिया । इससे बीना परियोजना के कार्यालय का आवश्यक काम पूरी तरह बाधित हो गया। एसओपी बीना पीके श्रीवास्तव के काफ़ी समझाने बुझाने के बाद प्रधानों ने लगभग एक घंटे का समय दिया। एक घंटे बाद बीना परियोजना के अधिकारी, कंपनी के अधिकारी, शक्तिनगर थाना प्रभारी कुमुद शेखर सिंह एवं चारो प्रधानों के बीच ग्रामीणों के रोजगार हेतु घंटो मीटिंग की गयी। प्रधानों ने बताया कि हम सभी प्रधानों क़ो अपने गाँव से पचास पचास की संख्या मे वॉल्वो, ड्राइवर, डोज़र ऑपटेटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर आदि हेतु ग्रामीणों का कंपनी मे समायोजन किया जायेगा। अधिकारियो ने बताया कि सभी प्रधान अपने गाँव से ही कंपनी मे रोजगार हेतु भेज सकेंगे दूसरे गाँव का मान्य नहीं होगा। इस मौके पर थाना शक्तिनगर एवं बीना चौकी से पुलिस बाल भारी संख्या मे तैनात रही। कार्यक्रम मे अरविन्द केशरी प्रधान प्रतिनिधि, सत्येंद्र उर्फ़ लाला, राम सजीवन पूर्व प्रधान, संजय, अजय, प्रभु, बिजय सहित दर्जनों महिला उपस्थित रहे

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment