कियोस्क संचालक से लूट की गुत्थी सुलझी, पुलिस ने दो आरोपी दबोचे – तीन फरार, ₹2.40 लाख का मशरूका जब्त
सिंगरौली | माड़ा थाना क्षेत्र

कियोस्क बैंक संचालक से हुई लूट की वारदात का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। घटना 8 जुलाई 2025 की रात की है, जब फरियादी अमित कुमार शाह, निवासी ग्राम मलगा, अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था। मलगा रोड स्थित पोखरा तालाब के पास तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोककर लाठी-डंडों से हमला कर ₹2,60,800 नगद, बायोमैट्रिक डिवाइस, हिसाब की रजिस्टर, चाभियां व दो मोबाइल लूट लिए। बदमाशों को एक अन्य व्यक्ति बाइक से ले भागा।
माड़ा थाना में अपराध क्रमांक 373/2025 धारा 309(6) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया:
1. नितीष कुमार शाह, निवासी ग्राम मलगा
2. संजय कुमार साकेत उर्फ रावण, निवासी ग्राम कर्सुआराजा
घटना में शामिल तीन अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
बरामदगी
नगद ₹1,00,000
एक मोटरसाइकिल (एचएफ डीलक्स) – ₹60,000
पाँच मोबाइल – ₹80,000
कुल मशरूका – लगभग ₹2,40,000
इस बड़ी सफलता में इन अधिकारियों की रही प्रमुख भूमिका
निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा, थाना प्रभारी माड़ा
उप निरीक्षक बी.एल. बंसल, चौकी प्रभारी बंधौरा
स.उ.नि. राजवर्धन सिंह परिहार, एवं
पंकज सिंह, प्र.आर. राकेश विश्वकर्मा, मनीष शुक्ला, अजीत, अनीश सिंह, शिवेन्द्र प्रताप सिंह, रामराजा लोधी
एसआईटी टीम (पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री द्वारा गठित):
उनि. पवन सिंह, प्र.आर. विजय खरे, जितेन्द्र सिंह सेगर, आर. प्रशांत केशरी, पुष्कर पोरवाल
पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन व एसडीओपी कृष्ण कुमार पांडे के मार्गदर्शन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।