सीधी पुलिस की सतर्कता रंग लाई – दो लापता नाबालिग महाराष्ट्र से सकुशल बरामद

0 442

📍 सीधी, मध्यप्रदेश | दिनांक: 16 जुलाई 2025

सीधी पुलिस ने एक बार फिर अपनी सतर्कता और कुशल कार्रवाई से मानवता की मिसाल पेश की है। दो अलग-अलग मामलों में लापता हुए नाबालिग किशोर व किशोरी को महाराष्ट्र के मालेगांव से सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के कुशल निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट श्री आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी रामपुर नैकिन एवं चौकी प्रभारी खड्डी सउनि नीरज साकेत की टीम ने यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।

📝 मामले का संक्षिप्त विवरण:
03 जून 2025 को चौकी खड्डी में दो परिवारों ने अपने-अपने नाबालिग बच्चों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बच्चों की तलाश में परिजनों ने निजी स्तर पर काफी प्रयास किए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी द्वारा तुरंत कार्रवाई शुरू की गई। साइबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्य व पारंपरिक तरीकों से जांच करते हुए पुलिस को सूचना मिली कि दोनों नाबालिग महाराष्ट्र के मालेगांव में हैं। तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने मालेगांव पहुंचकर दोनों को दस्तयाब किया और नियमानुसार प्रक्रिया पूर्ण कर उन्हें परिजनों को सौंप दिया।

👮🏻‍♂️ इस सफल कार्यवाही में प्रमुख भूमिका निभाने वाले अधिकारी एवं जवान:

निरीक्षक सुधांशु तिवारी (थाना प्रभारी, रामपुर नैकिन)

सउनि नीरज कुमार साकेत (चौकी प्रभारी, खड्डी)

सउनि लालमणि बंसल

आरक्षक रविंद्र सिंह

साइबर सेल से आरक्षक कृष्ण मुरारी द्विवेदी

इनकी सूझबूझ, तत्परता और कड़ी मेहनत से दो परिवारों में फिर से खुशियां लौटी हैं। सीधी पुलिस की यह मानवीय पहल जनमानस में विश्वास और सुरक्षा की भावना को और मजबूत करती है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment