बहरी पुलिस की तत्परता से प्रयागराज से लापता नाबालिग सकुशल बरामद – परिजनों को सौंपी

🛡️ थाना बहरी पुलिस द्वारा लापता नाबालिग किशोरी को प्रयागराज (उ.प्र.) से दस्तयाब कर सकुशल परिजनों को सौंपा गया।
बहरी पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से लापता नाबालिग किशोरी को दस्तयाब कर उसके परिजनों को सकुशल सौंप दिया।
🔎 घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 23.06.2025 को फरियादिया फूलकली साकेत पति श्यामलाल साकेत, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम धूतपुरा, थाना बहरी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है। इस पर थाना बहरी में धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
जांच के दौरान बहरी पुलिस द्वारा तकनीकी साधनों की सहायता से लगातार निगरानी, पतारसी एवं विश्लेषण कर किशोरी की लोकेशन प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में चिन्हित की गई। तत्पश्चात पुलिस टीम ने प्रयागराज पहुंचकर किशोरी को दस्तयाब कर सुरक्षित परिजनों को सौंपा।
👮♂️ टीम की सराहनीय भूमिका:
इस सराहनीय कार्यवाही में निरीक्षक राजेश पाण्डेय (थाना प्रभारी बहरी), सहायक उपनिरीक्षक जय नारायण श्रीवास्तव, आरक्षक नन्दलाल यादव, महिला आरक्षक प्रियंका बेलदार तथा सायबर सेल के आरक्षक प्रदीप मिश्रा का विशेष योगदान रहा।
👉 बहरी पुलिस की यह त्वरित, सूझबूझ भरी और सटीक कार्रवाई प्रशंसा के योग्य है, जिससे एक मासूम सुरक्षित अपने घर पहुंच सकी।