रीना विश्वकर्मा अध्यक्ष व शांति शर्मा महासचिव बनाये गए

बीना /सोनभद्र : ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के तत्वावधान में चलाए जा रहे मिशन एकजुटता व सांगठनिक विस्तार के क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने आज महिला महासभा के जिला अध्यक्ष पद पर अनपरा, दुद्धी निवासिनी श्रीमती रीना विश्वकर्मा एवं रावर्ट्सगंज निवासिनी श्रीमती शांति विश्वकर्मा को महासचिव मनोनीत किया है। उन्होंने बताया कि उक्त महिला द्बय विभिन्न स्वयंसेवी एवं सामाजिक संगठनों से जुड़कर समाज सेवा के क्षेत्र में सतत् सक्रिय एवं कार्यशील है। उनकी सामाजिक गतिविधियों को दृष्टिगत रखते हुए महासभा ने उन्हें संगठन के महती जिम्मेदारी पद पर चयन किया गया है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ख़ुशी जाहिर कर कहा कि इनके कर्तव्यनिष्ठता एवं योगदान से महासभा द्वारा चलाए जा रहे एकता, जागरूकता, समानता और सर्वांगीण विकास के साथ साथ महिला सशक्तिकरण मिशन को भी बल मिलेगा। वही रीना विश्वकर्मा एवं शांति विश्वकर्मा ने इस महत्वपूर्ण पदों पर चयन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए अपना सम्पूर्ण योगदान देने की बात कही है।