थाना जियावन क्षेत्र में निकाला गया फ्लैग मार्च

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन के नेतृत्व में थाना जियावन क्षेत्र में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार, चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों से होकर गुज़रा, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना का संचार करना तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखना रहा।

फ्लैग मार्च के दौरान आम जनता को शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सहयोग की अपील भी की गई।