“विश्व मंच से विभागीय संवाद तक: बी.डी. कॉलेज में गुरु गौरव का आयोजन”

0 459

प्राचीन भारतीय एवं एशियाई अध्ययन विभाग, बी.डी. कॉलेज, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना द्वारा “गुरु गौरव कार्यक्रम” का आयोजन किया गया, जिसमें विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. स्वर्णा कुमार ने 10वें विश्व पुरातत्व अधिवेशन (WAC-10), डार्विन, ऑस्ट्रेलिया में प्रस्तुत अपने शोधपत्र और अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्या एवं राजनीति शास्त्र विभाग की वरिष्ठ प्राध्यापिका प्रो. सीता सिन्हा ने की। उन्होंने विभागाध्यक्ष नीतू तिवारी द्वारा किए जा रहे गुरु गौरव कार्यक्रम की बहुत प्रशंसा की तथा इस कार्यक्रम की उपयोगिता बताई साथ ही डॉ. स्वर्णा कुमार की उपलब्धि को संस्थान के लिए अत्यंत प्रेरणास्पद बताया।

विभागाध्यक्ष डॉ. नीतू तिवारी ने कार्यक्रम का संयोजन, स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि,

“डॉ. स्वर्णा कुमार की यह उपलब्धि हमारे विभाग तथा महाविद्यालय ही नहीं विश्वविद्यालय के लिए भी गौरव का विषय है। यह कार्य अकादमिक चेतना का प्रतीक है तथा यह क्षण हम सभी के लिए गर्व और प्रेरणादायक है।”

डॉ. स्वर्णा कुमार ने “महिला पुरातत्वविदों की भूमिका और पुरातात्विक गतिविधियों में सहभागिता” विषयक शोध के प्रमुख बिंदु रखते हुए बताया कि वे बिहार की पहली महिला पुरातत्वविद हैं जिन्होंने इस वैश्विक अधिवेशन में शोध प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षकगण, विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम संवादपरक, प्रेरणादायी एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment