Breaking News

सरकारी रास्ता रोकने से स्कूली बच्चों का भविष्य संकट में, ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार,आम रास्ता खोलने की रखी गई मांग

0 513

सीधी से बड़ी खबर | अरविंद द्विवेदी की रिपोर्ट”

सीधी जिले के ग्राम छुहिया, तहसील गोपद बनास थाना कोतवाली क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां के ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कुछ दबंगों द्वारा जबरन एक सरकारी रास्ता बंद कर दिया गया है, जिससे ना सिर्फ आमजन को, बल्कि स्कूली बच्चों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, जिस रास्ते को रोका गया है वह राजस्व रिकॉर्ड में खसरा नंबर 259/191 के रूप में दर्ज सरकारी रास्ता है। यह रास्ता लंबे समय से ग्रामीणों की आवाजाही का मुख्य जरिया रहा है और  रिकॉर्ड में सरकारी आम रास्ता दर्ज है रोड से जुड़ा नजदीक ही स्थित विद्यालय के छात्र-छात्राएं भी इसी मार्ग से स्कूल जाया करते हैं।

रास्ता बंद होने से बच्चों को अब लंबा और जोखिम भरा रास्ता अपनाना पड़ रहा है, जिससे उनके शिक्षा के अधिकार और सुरक्षा दोनों पर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर 181 जनसुनवाई पोर्टल और जिला कलेक्टर कार्यालय में भी शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द इस पुराने सार्वजनिक रास्ते को बहाल किया जाए ताकि स्कूली बच्चों और आम नागरिकों को आने-जाने में कोई समस्या ना हो।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment