शिवसेना ने चलाया व्यापारी जागरूकता अभियान पर हर गली चौराहे पर व्यापारियों के द्वारा माल्यार्पण कर जागरूकता रैली का स्वागत किया वही बड़ी संख्या में युवा शिवसैनिक हुए शामिल, नगर भ्रमण कर दी चेतावनी,

शिवसेना के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नाहर सिंह गौड़ ने कहा कि तानाशाही कानून बनाने वालों की खैर नहीं। अगर शिवसैनिकों को आंच भी आई तो ठीक नही होगा
युवा प्रदेश अध्यक्ष प्रभात पुरैनिया ने कहा अभी ये सिर्फ ट्रेलर था जुर्रत भी की तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे
भोपाल से उप राज्य प्रमुख पप्पू तिवारी ने खुली चेतवानी दी अभी आगाज संभाल जाए वरना खामियाजा बुरा होगा
शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडेय ने कहा कि व्यापारी संघ अध्यक्ष लगातार कानून के विपरीत जाकर स्वयं का कानून बनाकर गरीब छोटे व्यापारियों को सताने का काम कर रहे हैं। इसका विरोध किया गया और तत्काल कानून व नियम की जागरूकता अभियान चलाया गया।
विवेक पांडेय ने कहा कि जब जिले में बाहरी व्यापारी खुलेआम व्यापार कर रहे हैं तब व्यापारी संघ अध्यक्ष में इतनी क्षमता क्यों नहीं कि जाकर रिलायंस मार्ट, दारू भट्ठी बंद करवा दें। मीना बाजार व कपड़े के व्यापारी बाहर से आते हैं, वो खुलेआम व्यापार करते हैं, लेकिन नगर पालिका छोटे गरीब व्यापारियों से जरूरत से ज्यादा अवैध वसूली करती है तब ये सब कहा चले जाते हैं।
उन्होंने कहा कि साल में गरीब व्यापारी की 48 दिन दुकान बंद होगी तो उसका किराया और खर्च कौन भरेगा। अगर व्यापारी हितैषी होने का दावा करते हैं तो बड़े व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर छोटे व्यापारियों को एक दिन कमाने का अवसर दें।
वही कई व्यापारी भाई शिवसेना प्रदेश युवा प्रदेश अध्यक्ष प्रभात पुरैनिया,भोपाल से उप राज्य प्रमुख पप्पू तिवारी,और प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पाण्डेय का माल्यार्पण कर जागरूकता रैली का स्वागत किया गया
प्रमुख रूप से संगठन के संभागीय पदाधिकारी प्रदीप विश्वकर्मा, संतकुमार केवट, अजय सिंह परिहार जिलाध्यक्ष बेनाम सिंह जिला अध्यक्ष सतना आलोक शर्मा एवं जिलाध्यक्ष एवं रीवा जिलाध्यक्ष सहित सीधी जिले रोहित राठौर,आकाश। परांदे,राजन मिश्रा, लाला वर्मा,सजन सिंह विक्रम मिश्रा छोटू कुशवाहा सोनम चौहान मोनू चौहान के समस्त पदाधिकारी युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।