पर्यावरण बचाना है, तो पौधे हमें लगाना है !

0 200

 

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

सिलगी नदी किनारे बरगांव में युवाओं ने किया पौधारोपण

पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश

डिण्डौरी। जिले के शहपुरा विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरगांव में युवाओं ने मिलकर पौधारोपण महाभियान के तहत अमरूद के पौधे का रोपण किया। युवाओं ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हमारी टीम धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति लगातार तीन-चार वर्षों से हर रविवार को एवं अन्य शुभ अवसरों पर पौधारोपण महाभियान चलाते हुए पौधे लगा रही है साथ ही हम इसकी देखभाल और संरक्षण करने में भी जुटे हुए हैं। ताकि, आने वाली पीढ़ी को ताजी हवा मिल सके इसी उद्देश्य के साथ लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग भी आगे आएं और हर मौके पर एक पौधा अवश्य लगाएं।
धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति के सचिव एडवोकेट निर्मल कुमार साहू ने कहा कि हमारी समिति लगातार पौधारोपण करते आ रही है और लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रही है। हमने जो पहले पौधे लगाए हुए थे जो कि आज विशाल वृक्ष बनकर तैयार हो चुके हैं। हम सभी से अपील करते हैं कि आप भी हमारे साथ जुड़िए और पौधारोपण महा अभियान को सार्थक बनाते हुए पौधे लगाइए।
समिति के मीडिया प्रभारी पत्रकार भीमशंकर साहू ने कहा कि हमारी टीम लगातार तीन-चार वर्षों से पौधारोपण करते आ रही है आज हमने अमरूद के पौधे का सिलगी नदी किनारे बरगांव में रोपण किया है। यहां हमने पूर्व में भी पौधे लगाए हैं जो कि आज बगीचा बन चुके हैं। आप भी एक पौधा अपने जीवन में अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल जरूर करें जिससे हमें और हमारी पीढ़ी को शुद्ध प्राण वायु मिल सके।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment