Breaking News

सफलता की कहानी ,जल गंगा संवर्धन अभियान को जन अभियान ने बनाया जन-जन का अभियान,

0 2,368

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आह्वान पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मध्य प्रदेश शासन के द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान को जन-जन का अभियान बनाने के लिए कार्य किया गया। 30 मार्च 2025 से लेकर 30 जून 2025 तक चलने वाले इस अभियान में जिला प्रशासन एवं समाज के सहयोग से जन अभियान परिषद के द्वारा जल संरक्षण की दिशा में अनेकों कार्य किए गए। 1500 जलदूत, पांच कुओ में स्वच्छता अभियान, 78 तालाबों की सफाई, 91 नदी तटों पर स्वच्छता का कार्यक्रम, 190 जल संगोष्ठी, 37 नुक्कड़ नाटक, 684 स्थान पर जल संरक्षण हेतु दीवार लेखन, 16 स्थान पर चित्रकला प्रतियोगिता, 134 रैली, इस प्रकार से पूरे जिले में उपरोक्त सभी कार्यक्रमों में 34254 लोगों की प्रतिभागिता की गई।

सामाजिक संगठनों ने नदियों की सफाई के लिए किया श्रमदान

विकासखंड मझौली के सेहरा नदी में यथार्थ लाल सेवा समिति मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के नवांकुर संस्था के द्वारा जन सहभागिता से लगातार 15 दिवस तक एक से डेढ़ घंटे का श्रमदान करके जल संरक्षण का कार्य किया गया। इसी प्रकार से विकासखंड कुसमी के बरी नदी में विंध्य कौटिल्य शिक्षा समिति के द्वारा सात दिवस तक श्रमदान का कार्यक्रम हुआ रश्मि दिव्यांग सेवा समिति तथा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के छात्र-छात्राओं द्वारा गोपाल दास तालाब में 12 दिवस तक लगातार सुबह 7 से 9 बजे तक श्रमदान का कार्यक्रम संपन्न हुआ। विकासखंड सिहावल के तेंदुआ नाले में बोरी बंधान तथा बरबंधा में जन सहभागिता से डेढ़ किलोमीटर की सड़क बनाने का कार्य किया गया। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति रामगढ़ नंबर 2 के द्वारा हिरन नदी जो कि जोरा झरना से प्रारंभ होता है, लगातार 10 दिवस तक उद्गम स्थल में स्वच्छता अभियान चलाकर कार्य किया गया। इसमें समिति के अध्यक्ष अमित कुमार गौतम के साथ ही प्रवीण शुक्ला एवं ग्राम के सरपंच शिवमंगल सिंह का विशेष योगदान रहा। 

ग्राम प्रस्फुटन समिति, नवांकुर संस्थाओं तथा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के छात्रों ने अभियान को जन-जन तक पहुंचाया

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति तथा पूरे जिले की 25 सेक्टरों की नवांकुर संस्थाओं के द्वारा निरंतर जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के लिए विगत 3 महीना तक अलग-अलग स्थान पर उपलब्ध संसाधनों के आधार पर निरंतर प्रयास किए गए। वहीं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित समाज कार्य स्नातक एवं पर स्नातक के विद्यार्थियों को असाइनमेंट के रूप में जल गंगा संवर्धन अभियान को करने के लिए प्रेरित किया गया। जिले के अंतर्गत पांच अध्ययन केंद्रों में अध्यनरत विद्यार्थियों के द्वारा 260 ग्रामों में इस प्रकार के कार्यक्रमों का संचालन कर जन समुदायों को अभियान से जोड़कर जल गंगा संवर्धन अभियान को जन-जन का अभियान बनाया गया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आह्वान पर तथा जिला प्रशासन के सहयोग से मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद इस अभियान को सफल बनाने में अपनी महती भूमिका का निर्वहन किया वहीं जिला समन्वयक जन अभियान परिषद एवं विकासखंड समन्वयक के द्वारा आगे भी शासन द्वारा चलाए गए ऐसे अभियानों में समाज को जोड़कर सफल बनाने का संकल्प लिया गया। इसी प्रकार प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का शुभारंभ 30 जून 2025 से करते हुए निरंतर पर्यावरण संरक्षण एवं पौधारोपण के अनेक गतिविधियों को करने हेतु कार्य योजना तैयार की गई है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment