Breaking News

ट्रैक्टर डील के नाम पर महिला से ₹1 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

0 373

सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र में एक महिला से ₹1 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में भारतीय न्यायदंड संहिता (BNS) की धारा 64(2)(f) और 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम मझौली निवासी गुप्ताबाई यादव पत्नी रामप्रसाद यादव (उम्र 51 वर्ष) ने मझौली थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उन्होंने ट्रैक्टर खरीदने के लिए रामश्री यादव और शंभू यादव को ₹1 लाख दिए थे। आरोप है कि 25 जून को सुबह 10:00 बजे के लगभग उक्त आरोपियों ने गुप्ताबाई यादव से राष्ट्रीय युवा आजीविका मिशन के अंतर्गत ट्रैक्टर दिलाने के नाम पर रुपए लिए और फिर टालमटोल करने लगे।

महिला के अनुसार, 26 जून को सुबह 4:00 बजे वह फिर से रामश्री यादव के घर गई, जहाँ आरोपी ने ट्रैक्टर दिलाने से मना कर दिया और अभद्र व्यवहार भी किया। जब महिला ने अपने पैसे लौटाने की मांग की, तो आरोपी ने धमकी दी और गाली-गलौज की।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच उप निरीक्षक पेवरूल टांडिया के नेतृत्व में की जा रही है।

पुलिस अधिकारी प्रवीण वर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment