करौंदी में निकला काला कोबरा, सर्प मित्र दीपचंद कछवाहा ने रेस्क्यू कर पकड़ा

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट,
डिण्डौरी। जिले के शहपुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम करौंदी में एक अद्भुत घटना घटी जब ग्रामीण रामजी साहू के बाड़ी से काला नाग निकल आया। उनकी डरावनी स्थिति को देखकर, उन्होंने तुरंत शहपुरा के सर्पमित्र दीपचंद कछवाहा को मदद के लिए बुलाया। दीपचंद ने अपनी बहादुरी और अनुभव का परिचय देते हुए इस खतरनाक सांप को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया और उसे जंगल में छोड़ने के लिए तैयार किया। दीपचंद कछवाहा कई सालों से सांपों को बचाने का काम कर रहे हैं, और अब तक 2500 से ज्यादा सांपों की जान बचा चुके हैं।