चुरहट में सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत,ट्रक चालक हिरासत में, शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया,

सीधी से विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट,
सीधी। चुरहट थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान चुरहट निवासी अंबुज गुप्ता के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दीपक सिंह बघेला अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रक को ज़ब्त करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया। मृतक का शव चुरहट स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां डॉ. शिवेंद्र पटेल द्वारा पोस्टमार्टम कर परिजनों को शव सौंप दिया गया।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।