करंट की चपेट में मां-बेटे की मौत: पंखा लगाते वक्त हुआ हादसा, गांव में पसरा मातम,

0 781

रिपोर्टर: सुभाष कुमार विश्वकर्मा,

ब्यूरो चीफ, प्राइड इंडिया न्यूज़, बहराइच,

जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत मुनीमपुर कलां गांव में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। घर में पंखा लगाते समय करंट लगने से एक ही परिवार के मां-बेटे की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मुनीमपुर कलां गांव निवासी आलम आरा (35 वर्ष), पत्नी जिब्राइल, और उनका 11 वर्षीय बेटा इस्लाम अली अपने घर के एक कमरे में मौजूद थे। तभी वहां रखे फराटा पंखे में अचानक करंट दौड़ गया। करंट लगते ही मां-बेटा झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया, परिजनों की चीख-पुकार से गांव में मातम छा गया।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

हालांकि, थानाध्यक्ष से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं उठ सका।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment