सीधी पुलिस की बड़ी कार्रवाई — तीन तस्कर गिरफ्तार, 4.93 किलो गांजा और अपाचे बाइक जब्त

0 887

सीधी से विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट,

सीधी पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 04 किलो 93 ग्राम अवैध गांजा और एक अपाचे मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

चौकी प्रभारी पथरौला उप निरीक्षक प्रीति वर्मा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि तीन युवक खाम घाटी से चुनिया दाढ़ी की ओर अवैध गांजा बिक्री हेतु अपाचे बाइक से जा रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने घेराबंदी कर रेड की।

रेड में अपाचे बाइक सवार तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम,

1. सुखनानंद यादव पिता जमाहिर यादव उम्र 30 वर्ष निवासी कारमई,

2. नागेंद्र यादव पिता संतोष यादव उम्र 20 वर्ष निवासी भगोहर,

3. राजकुमार बैगा पिता राजकरण बैगा उम्र 35 वर्ष निवासी कारमई बताया।

तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 4.93 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बरामद गांजा और बाइक को भी जब्त कर लिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मड़वास उनि भूपेश बैस, चौकी प्रभारी प्रीति वर्मा, एएसआई बी.पी. वर्मा, प्रआर. दिनेश सिंह, शिवा द्विवेदी, आरक्षक रामचंद दीवान, संजय पटेल, गेंदेलाल सिंह, अभिराम सिंह, चालक सुंदरलाल गुप्ता तथा थाना मड़वास से आरक्षक राकेश पटेल, मोनू राठौर एवं राहुल गिरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सीधी पुलिस की यह सख्त कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का प्रतीक है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment