धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत विशेष कैम्प शिविर होंगे आयोजित,

0 2,145

सीधी से विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट,

जिले में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना अंतर्गत 134 ग्रामों में निवास करने वाले जनजातीय वर्ग केे लोगों के लिए 15 जून से 30 जून तक विशेष विकास शिविर लगाये जा रहे हैं। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सीधी द्वारा बताया गया कि दिनांक 20 जून 2025 को जिले के सभी जनपद में आयोजित होने वाले शिविरों के माध्यम से सरकार के महत्वपूर्ण योजनाओं से लाभांवित किया जावेगा। शिविर में जनजातीय समुदाय के लोगों का आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्जवला गैस, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, जाति प्रमाण, जनधन योजना आदि सेवाओं का लाभ संबंधित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी की उपस्थिति में दिया जायेगा। उक्त अभियान के सफल संचालन और आम लोगों के बीच जागरूकता के लिए संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

 दिनांक 20 जून 2025 को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान/प्रधानमंत्री आदिवासी न्याय महा अभियान जिला सीधी के जनपद सिहावल के ग्राम पंचायत पोखरा के ग्राम पोखरा और ग्राम पंचायत पोडी के पोडी, जनपद सीधी के ग्राम पंचायत छबारी के ग्राम छबारी एवं ग्राम पंचायत सलैहा के ग्राम सलैहा में, मझौली के ग्राम पंचायत बोदारी टोला के ग्राम सेमरिया एवं ग्राम पंचायत पोडी के ग्राम बडकाडोल में जनपद कुसमी के ग्राम पंचायत हरदी के ग्राम ताल एवं ग्राम पंचायत कुन्दौर के ग्राम कुन्दौर में शिविर को आयोजन होना है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment