Breaking News

गन्नई (गजरहीया) गांव में अनियंत्रित होकर जा घुसा हाइवा वाहन घर में ,बाल बाल बचे लोग,

0 5,484

सिंगरौली जिले के सरई थाना अंतर्गत गन्नई (गजरहीया)गांव में एक कोयला वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घर में घुसा गया। इस हादसे में घर में रहने वाले सभी लोग सुरक्षित हैं कोई भी जनहानि नहीं हुई । इस घटना से क्षेत्र के लोग दहशत में है।

पूरा मामला गन्नई गांव का है कोयला वाहन हाईबा जा रहा था जैसे ही यह वाहन गन्नई गांव में पहुंचा तो अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ में टकराते हुए कच्चे मकान में जा घुसा। गनीमत रही कि जहां पर ट्रक हादसे का शिकार हुआ है वहां पर कोई भी घर का सदस्य मौजूद नहीं था नहीं तो एक बड़ी जनहानि हो सकती थी ।

वहीं दूसरी ओर वाहन अनियंत्रित हो जाने के कारण सड़क के दोनों हिस्सों में कई किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। घटना की जानकारी मिलते ही सरई पुलिस भी मौके पर पहुंची ,हाइवा पलट जाने से काफी समय तक जाम कि स्थिति बनी रही , काफ़ी समय बाद जाम खुला ,सरई थाना प्रभारी ओवरलोड हाइवा वाहनों पर नहीं कस पा रहे शिकंजा, जिससे आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती है,

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment