जिला अस्पताल सीधी में फिर लगी आग: ऑक्सीजन प्लांट के पास खड़ी दो कंडम गाड़ियां जलकर खाक, सिविल सर्जन ने सुरक्षा एजेंसी को भेजा नोटिस,

0 23,333

सीधी से विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट

सीधी, 12 जून 2025 –

जिला अस्पताल सीधी में गुरुवार शाम करीब 5 बजे एक बार फिर आग लगने की घटना सामने आई है। यह आग अस्पताल परिसर में स्थित ऑक्सीजन प्लांट के समीप खड़ी दो पुरानी कंडम गाड़ियों में लगी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया।

हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन यह घटना अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।

सिविल सर्जन डॉ. एस. बी. खरे भी घटनास्थल पर पहुंचे और मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ऐसी आगजनी की घटना इससे पहले भी दो माह पूर्व और छह माह पूर्व हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इस मामले की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करवाई जाएगी।

डॉ. खरे ने बताया कि जिन गाड़ियों में आग लगी है, वे पहले से ही कंडम घोषित की जा चुकी हैं और उनका ठेकेदार भी तय हो चुका है, लेकिन अब तक उन्हें उठाया नहीं गया है।

सिविल सर्जन ने अस्पताल की सुरक्षा एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे लिखित जवाब भी मांगा है कि आखिर अस्पताल परिसर में लगातार इस तरह की आगजनी की घटनाएं क्यों हो रही हैं।

प्रशासन फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment