अवैध रेत परिवहन पर निगरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही — चार ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

0 753

सीधी, 11 जून 2025

पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन (भा.पु.से.) एवं एसडीओपी देवसर राहुल कुमार सैयाम के पर्यवेक्षण में, तथा थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में, पुलिस चौकी निगरी द्वारा अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई।

दिनांक 10-11 जून 2025 की रात निगरी पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बेलगांव स्थित गोपद नदी से रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु तत्काल कार्रवाई करते हुए चौकी निगरी पुलिस द्वारा दियाडोल रोड पर दबिश दी गई। मौके पर चार ट्रैक्टर-ट्रॉली में रेत भरी पाई गई, जिन्हें जब्त कर लिया गया।

जब्त सामग्री:

4 नग ट्रैक्टर-ट्रॉली (रेत सहित)

कुल अनुमानित कीमत: ₹22 लाख

पंजीबद्ध अपराध विवरण:

अपराध क्रमांक: 036/2025, 037/2025

धारा: 303(2), 317(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच जारी।

आरोपीगण:

1. फूलचंद साकेत, पिता नारायण साकेत

2. धीरेन्द्र साहू, पिता स्व. रामकुशल साहू

3. रामजी साहू, पिता मिठाईलाल साहू

4. अयोध्या प्रसाद साहू, पिता स्व. रामदयाल साहू
(सभी निवासी — निगरी)

सभी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

सराहनीय भूमिका:

इस प्रभावी कार्यवाही में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक भिपेन्द्र पाठक, सउनि. सुर्जन सिंह, प्रआर. बी.डी. सिंह, आर. नीरज सिंह, आर. रूद्रप्रताप सिंह, सै. रामानुज सेन एवं सै. कुंवारेलाल वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment