बैंकर्स हितग्राही मूलक योजनाओं के लंबित प्रकरणों का समय पर करें निराकरणः-सीईओ जिला पंचायत

ऋण मेले का आयोजन कर हितग्राहियों को क्रेडिट का लाभ दिलवाएंः-गजेन्द्र सिंह नागेश

0 617

सिंगरौली 10 जून 2025

शासन की महत्वाकाक्षी योजनाओं के लाभ से संबंधित प्रकरण जो बैंकों में लंबित है उन्हें समय पर निराकरण कर हितलाभ प्रदान करें उक्त आशय का निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित डी.एल.सी.सी की बैठक के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेंद्र सिंह नागेश ने दिए। बैठक के प्रारंभ में बैंकवार लंबित प्रकरणों के जानकारी लेने के पश्चात निर्देश दिए कि यह खेद जनक है कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की महत्वकांशी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को समय पर नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने उपस्थित बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों का हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान करें । उन्होने निर्देश दिए संबंधित विभाग बैंकर्स को टारगेट उपलब्ध करवाएं साथ ही पर्याप्त मात्रा में प्रकरण बैंकों को प्रस्तुत करें ताकि बैकर्स लक्ष्य अनुसार ऋण प्रकारणो का निरारकण कर सके
वहीं विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैंकों से संपर्क कर प्रकरणों के निराकरण में आने वाली कठिनाइयों को दूर कर हितग्राहियों को लाभ प्रदान करें। उन्होंने ने निर्देश दिए कि सी डी रेशियो को बढ़ाने की आवश्यकता है । इसके लिए अच्छे प्रोजेक्ट प्रस्तावित करें साथ ही लोन वितरण को बढ़ावा देने के लिए जिले में ऋण मेला का आयोजन करें। उन्होंने ने निर्देश दिए कि प्रायोरिटी सेक्टर लेंडिंग एवं नॉन प्रायोरिटी सेक्टर लेंडिंग के लक्ष्यों को संशोधित करने की आवयश्कता है । इसी के साथ उन्होंने कहा जिले के बैंकों के एन.पी.ए का स्तर काफी खेदजनक है उचित वसूली के लिए आर.आर.सी जारी करें। बैठक के दौरान जीएम डीअईसी, सहायक आयुक्त जन जाति कार्य विभाग नीलकंठ सिंह मरकाम, एलडीएम सहित बैकर्स विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment