शराब के नशे में डूबा समाज! ओवरडोज के बाद पत्थर पर गिरने से युवक की मौत — इंसानियत हुई शर्मसार

0 1,087

रिपोर्टर अरविंद द्विवेदी बहरी सीधी,

📍 स्थान: ग्राम कुबरी, मध्यप्रदेश

🗓 घटना का समय: 6 जून 2025, शाम लगभग 6:30 बजे

सीधी ,कुबरी:

ग्राम कुबरी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ शराब के ओवरडोज के बाद एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान महेस खान, निवासी ग्राम कुबरी, के रूप में हुई है, जो शराब ठेके के पास अत्यधिक शराब पीकर गिर पड़ा। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा कुबरी देसी-विदेशी शराब दुकान के पास घटित हुआ। सबसे चिंताजनक और शर्मनाक बात यह रही कि घटना स्थल पर मृतक का शव पड़ा रहा, और पास में शराबियों की भीड़ शराब लेने में व्यस्त रही। किसी ने इंसानियत दिखाने की कोशिश तक नहीं की।

पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया और जांच शुरू कर दी है।

क्या शराब में ज़हर था?

फिलहाल मौत का प्राथमिक कारण अत्यधिक शराब सेवन के बाद गिरकर सिर में गंभीर चोट लगना बताया जा रहा है।

हालांकि, यह भी जांच का विषय है कि कहीं शराब में कोई विषैला पदार्थ (ज़हर) तो नहीं मिला था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले को संदिग्ध मानते हुए शराब के सैंपल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे जा सकते हैं। साथ ही, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा।

समाज के लिए गंभीर संदेश

यह घटना समाज में शराब के बढ़ते असर और प्रशासन की लापरवाही की पोल खोलती है। आज हालात ये हैं कि हर गली, हर गांव, हर मोहल्ले में खुलेआम शराब बिक रही है। गांवों में छोटे-छोटे बच्चे, युवा, बुजुर्ग — सभी किसी न किसी रूप में शराब की लत में डूबे हैं।

शराब की यह गिरफ्त अब जानलेवा बनती जा रही है।

🛑 सवाल ये है कि कब जागेगा समाज? कब उठेगी आवाज़ नशे के खिलाफ? और क्या प्रशासन करेगा कोई ठोस कार्रवाई?

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment