मैहर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त, खड्डी पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

0 847

सीधी, मध्यप्रदेश।

जिले के ग्राम मगरोहर के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें मैहर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु सवार कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही खड्डी पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत कार्य शुरू किया।

पुलिस की तत्परता से सभी घायलों को रामपुर नैकिन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वही खड्डी चौकी प्रभारी नीरज साकेत द्वारा अस्पताल पहुंचाने में खुद मदद किए बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग माया साहू, चन्द्र शेखर साहू, प्रमिला साहू, शिवानी साहू, बुट्टन साहू, पुष्पा साहू, खाली साहू, मझौली क्षेत्र के निवासी हैं,वही और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।लोगों द्वारा बताया जा रहा है ओवर स्पीड कार अनियंत्रित होकर टकरा गई है जिससे यह हादसा हुआ है, हलाकि किसी की मौत की खबर लिखने तक नहीं आई है 

घटना को लेकर क्षेत्र में चिंता का माहौल है। घायलों की स्थिति और दुर्घटना से जुड़ी अधिक जानकारी अगली खबर मिलने पर  अपडेट की जाएगी।

 

(अधिक अपडेट के लिए बने रहें)

प्राइड इंडिया न्यूज़ के साथ 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment