लापरवाह डॉक्टर्स अभद्र नर्सों, गंदगी के खिलाफ शिवसेना का विरोध, सीएमएचओ को सौंपा ज्ञापन

जिला हॉस्पिटल बना व्यापार का अड्डा मनमर्जी डॉक्टरों से बेहाल जनता:विवेक पांडे,
शिवसेना ने जिला अस्पताल की अव्यवस्था, भ्रष्टाचार और लापरवाह डॉक्टरों के खिलाफ तीखा विरोध दर्ज कराया है। शिवसेना इकाई ने जिला कलेक्टर के नाम जिला सीएमएचओ को ज्ञापन सौंपते हुए अस्पताल की गंभीर समस्याओं को लेकर चेतावनी दी है।
शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने बताया कि जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। जिम्मेदार डॉक्टर समय पर ड्यूटी पर नहीं रहते, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई डॉक्टर हफ्तों तक नदारद रहते हैं, जिससे गंभीर मरीज बेमौत मरने को मजबूर हैं।
Related Posts