पर्यावरण दिवस पर भारतीय मजदूर संघ द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

आज विकास नारायण तिवारी, भारतीय मजदूर संघ जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सीधी कलेक्ट्रेट स्थित लोक सेवा केंद्र के सामने भारतीय मजदूर संघ के तत्वाधान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और जीवन बचाने के साथ-साथ देश को विकसित बनाने के लिए जनजागरण की भावना को बढ़ावा दिया गया।
इस पौधारोपण कार्यक्रम में विकास नारायण तिवारी (भारतीय मजदूर संघ जिला उपाध्यक्ष), उद्र मिश्रा (भारतीय मजदूर संघ वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं समाजसेवी), संजय सोनी (भारतीय हिंदू परिषद प्रदेश उपाध्यक्ष किसान संघ), मुकेश मिश्रा, सनद जायसवाल, लाल बहादुर शास्त्री लोक सेवा केंद्र प्रभारी, सुनील जयसवाल, शीतल रावत, बुद्धसेन प्रजापति, अजय कुशवाहा, धर्मेंद्र सिंह, सुनील जयसवाल सहित सभी सम्मानित जन और कार्यालय जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संकल्प लिया और पौधारोपण के माध्यम से स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।