डैम से मिट्टी कटिंग जोरो पर, प्रशासन अनभिज्ञ, वन विभाग की भूमिका संदिग्ध

बीना /सोनभद्र : बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत रिहन्द डैम से मिट्टी कटिंग कर बेचने की प्रक्रिया जोरो पर चल रहा है। प्रशासन एवं वन बिभाग के कर्मचारी की भूमिका संदिग्ध।
बताया जा रहा है कि इस समय रिहन्द डैम से सटे गाँव घरसड़ी मे डैम से लगातार अवैध मिट्टी कटिंग कर ट्रेक्टर द्वारा जोरो से बेचा जा रहा है। वन बिभाग द्वारा कार्यवाही न करने से अंसा लगाया जा रहा है कि मिलीभगत से खनन माफिया देश के धरोहर रिहन्द बांध के पेट मे खाली जगह क़ो अवैध खनन क़ो धड़ले से अंजाम दिया जा रहा है। यह किसके कहने पर किया जा रहा है इसकी कोई भी जानकारी नहीं हो पा रही है। जबकि रिहन्द डैम से किसी भी तरह का साशन द्वारा पूरी तरह खनन पर रोक है। लोगो ने साशन का ध्यान आकृष्ट करते हुए जाँच कर दोषियों पर कार्यवाही की मांग किया है।