दुष्कर्म के फरार आरोपी को बहरी पुलिस ने किया गिरफ्तार, सतत निगरानी और कड़ी मेहनत लाई रंग

सीधी से विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट,
बहरी (सीधी), 04 जून 2025:
बहरी पुलिस ने दुष्कर्म प्रकरण के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। आरोपी बीते तीन दिनों से लगातार फरार चल रहा था और बार-बार अपना ठिकाना बदलकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था।
बावजूद इसके, बहरी थाना पुलिस ने सतत निगरानी, समर्पण और सूझबूझ से आरोपी की पहचान करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल सीधी भेजा गया है।
इस अहम कार्रवाई में बहरी थाना की टीम की सराहनीय भूमिका रही। विशेष रूप से:
निरीक्षक राजेश पाण्डेय (थाना प्रभारी, बहरी)
प्रधान आरक्षक राम सुन्दर साकेत
आरक्षक रजनीश द्विवेदी
आरक्षक राजकमल,
इन सभी अधिकारियों ने टीमवर्क और सजगता का परिचय देते हुए आरोपी को पकड़ने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।