सीधी में रेत से लदा ट्रक बना कहर: बस का इंतज़ार कर रही महिला और बच्ची को कुचला, चालक फरार


सीधी ज़िले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया।जो बुधवार को सुबह दस बजे करीब शहडोल से रीवा की ओर जा रहा एक रेत से लोड ट्रक तेज़ रफ्तार और लापरवाही से चलते हुए अर्जुन नगर तिराहे में बस का इंतज़ार कर रहे लोगों को रौंदता चला गया।
खरहना निवासी संतोष पाल अपनी भतीजी मनू पाल के साथ रीवा जाने के लिए बस का इंतज़ार कर रहे थे। उसी दौरान ट्रक चालक ने उनकी भतीजी मनू पाल और पास में खड़ी रीवा जाने के लिए इंतजार कर रही महिला सावित्री बाई को कुचल दिया।
इतना ही नहीं, ट्रक ने लापरवाही से खड़ी एक साइकिल और एक पल्सर बाइक को भी टक्कर मार दी। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक को ज़ब्त कर लिया है। पिपराव थाना प्रभारी शेषमणि मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।