नर्मदा पथ एवं जन जागरण यात्रा का आयोजन

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार प्रदेश के 16 जिलों एवं 51 विकासखंडों में मां नर्मदा जी को निर्मल तथा प्रवाह को अविरल बनाना
डिंडौरी : 29 मई, 2025
“जीवन दायिनी मां“ नर्मदा पथ का सर्वेक्षण एवं जन जागरण हेतु डिंडौरी जिले के दक्षिण एवं उत्तर तट पर 25 मई 2025 से 5 जून 2025 तक जन जागरण यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ 25 मई 2025 प्रातः 6:00 बजे ग्राम पंचायत कुटरई के नर्मदा तट से मां नर्मदा जी का पूजन अर्चन, नर्मदाष्टक कर स्वच्छता, श्रमदान कर तत्पश्चात ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। नर्मदा पथ सर्वेक्षण एवं जन जागरण यात्रा के प्रमुख उद्देश्यों पर चर्चा की गई तथा वहां की सर्वेक्षण संबंधी प्रपत्रों में जानकारी का संग्रह किया गया। यात्रा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के नेतृत्व में निकाली जा रही है जिसमें जिला समन्वयक श्री धर्मेंद्र चौहान, विकासखंड समन्वयक श्री भानु प्रताप मरावी, श्री गणेश राजपूत, श्री सुशीला ठाकुर, डॉ.निलेश्वरी, श्री अमरलाल धुर्वे यात्रा दल के रूप में कार्य कर रहे हैं एवं उनके साथ में विकासखंड की नवांकुर संस्था, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों तथा सीएमसीएलडीपी के परामर्शदाता व छात्रों, नर्मदा सेवा समितियां की यात्रा दल में सहभागिता हो रही है। यात्रा विकासखंड मेंहदवानी के उत्तरी तट कूटरई से प्रारंभ होकर फूलवाही, सारंगपुर, जैतपुरी, दूबा माल, राखी माल में नर्मदा तट पर सन्यास आश्रम पहुंची जहां यात्रा का भोजन एवं विश्राम रहा। अगले दिन 26 मई को यात्रा विकासखंड शहपुरा की ग्राम पंचायत देवरी माल, मालपुर, चौरा माल, मुड़िया खुर्द पहुंच कर चौपाल एवं रात्रि विश्राम कर 27 मई को पुनः यात्रा डिंडौरी विकासखंड के विदयपुर रैयत, हिनौता माल, देवरा माल, डांड विदयपुर, धुर्रा पहुंची। पुनः यात्रा अगले दिन 28 मई 2025 को विकासखंड करंजिया के दक्षिणी तट पंचायत कबीर, खुरखुरी दादर से यात्रा प्रारंभ होकर खन्नात, किंरगी, रैतवार, गारकामट्टा, मेंढ़ाखार, बरनई रुसामल में चोपाल सर्वेक्षण कार्य किया गया। जिला समन्वयक धर्मेंद्र चौहान ने यात्रा के प्रमुख उद्देश्यों में प्रमुखता जन अभियान परिषद द्वारा 2009-10 में किए गए नर्मदा पद सर्वेक्षण संबंधी जानकारी को अद्यतन करना। जिसमें नर्मदा परिक्रमा पथ, ग्राम से तट तक का रास्ता, तट पर परिक्रमा वासियों के लिए रैन बसेरा आश्रम, धर्मशाला ,मंदिर, शौचालय, स्नानागार आदि की व्यवस्था को लेकर जानकारी एकत्रित करना एवं नर्मदा तटीय ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों व नर्मदा सेवा समितियों को सक्रिय करना तथा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत निर्धारित गतिविधियों का संपादन करना है। यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की जनप्रतिनिधियों की माता बहनों की सहभागिता हो रही है यात्रा के शुभारंभ नर्मदा माई की पूजन, तट पर स्वच्छता, नर्मदाअष्टक एवं नर्मदा आरती से किया जा रहा है।