बैरिकेट्स से टकराया ऑटो यात्री हुऐ घायल

बीना / सोनभद्र : बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर बीना के शनि धाम के पास बैरिकेट्स से टकराया ऑटो यात्री हुए घायल। उपचार हेतु अस्पताल मे ले जाया गया। पुलिस कार्यवाही मे जुटी।
बता दे कि सोमवार को साम लगभग 7 बजे वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर शक्तिनगर से रेणुसागर के तरफ ऑटो जाते समय शनि धाम के समीप पहुंचते ही सड़क के डिवाइडर पर रखे बैरिकेट्स से टकरा गया और सड़क पर ही पलट गयी। ऑटो मे बैठा यात्री ने बताया कि हमारे बैरिकेट्स बिच मे न होकर एक साइड बाहर ज़्यदा निकलने और अंधेरा होने से ऑटो टकरा गयी और पलट गयी। जिसमे दिलीप कुमार उम्रलगभग 50 वर्ष एवं उनके पत्नी निवासी रेणुसागर को गंभीर चोट आयी है। घायल को बीना के अटल अस्पताल मे भारती कराया गया। इधर पुलिस ऑटो को कब्जे मे लेकर कार्यवाही मे जुटी।